मिलने को जहाँ भर में तो क्या क्या नहीं मिलना
क्या फ़ाएदा जब साथ तुम्हारा नहीं मिलना
मैं भी तो अना साथ लिए फिरती रहूँगी
और तेरी तरफ़ से भी इशारा नहीं मिलना
अब तुम ही कोई शे'र सुनाओ मिरे शा'इर
अब और किसी शय से दिलासा नहीं मिलना
यूँ चाहने वाले तो बहुत तुम को मिलेंगे
'ज़ामी' सा मगर कोई दुबारा नहीं मिलना
कमेंट
कमेंट X