विज्ञापन

इक़बाल अशहर : ...आज फिर याद मोहब्बत की कहानी आई

काव्य डेस्क

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ठहरी ठहरी सी तबीयत में रवानी आई 
        
                                                    
                            

ठहरी ठहरी सी तबीयत में रवानी आई 
आज फिर याद मोहब्बत की कहानी आई 
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा 
आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई 
मुद्दतों बाद चला उन पे हमारा जादू 
मुद्दतों बाद हमें बात बनानी आई 
मुद्दतों बाद पशेमाँ हुआ दरिया हम से 
मुद्दतों बाद हमें प्यास छुपानी आई 
मुद्दतों बाद खुली वुसअत-ए-सहरा हम पर 
मुद्दतों बाद हमें ख़ाक उड़ानी आई 
मुद्दतों बाद मयस्सर हुआ माँ का आँचल 
मुद्दतों बाद हमें नींद सुहानी आई 
इतनी आसानी से मिलती नहीं फ़न की दौलत 
ढल गई उम्र तो ग़ज़लों पे जवानी आई 

- इक़बाल अशहर 

साभार - रेख़्ता
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all