विज्ञापन

ओम प्रकाश आदित्य: दाल-रोटी दी तो दाल-रोटी खा के सो गया मैं...

काव्य डेस्क

Hasya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            दाल-रोटी दी तो दाल-रोटी खा के सो गया मैं
        
                                                    
                            
आंसू दिये तूने आंसू पिए जा रहा हूं मैं

दुख दिए तूने मैंने कभी न शिकायत की
जब सुख दिए सुख लिए जा रहा हूं मैं

पतित हूं मैं तो तू भी तो पतित पावन है
जो तू करा ता है वही किए जा रहा हूं मैं

मृत्यु का बुलावा जब भेजेगा तो आ जाउंगा
तूने कहा जिए जा तो जिए जा रहा हूं मैं

- ओम प्रकाश आदित्य

साभार- कविता कोश 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

385 कविताएं

View Profile