फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

शिमला ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 11:56 PM IST

युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 30 नवंबर से पहले करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला कांगड़ा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में तीन दिसंबर को किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र की प्रतिनिधि नीलम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी, भाषण, लोकनृत्य प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेला भी लगाया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले विजेता को पांच हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2500 जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले को सात हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को पांच हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाले को 2500 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1500 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एकल वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाले को तीन हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1500 की राशि नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। विज्ञान मेला के समूह वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सात हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को पांच हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को तीन हजार की राशि दी जाएगी। जिला स्तर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को 30 नवंबर से पहले नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला में पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। प्रतियोगिताओं में 15 से लेकर 29 वर्ष तक के युवा ही भाग ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें