Shani Gochar 2025: अब नया साल 2025 शुरू हो चुका है। साल 2025 में न्याय और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि बदलने वाले हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं जिस कारण से ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर काफी समय तक रहता है। ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही खास होता है। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और 29 मार्च को कुंभ की अपनी करीब ढाई साल की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के 29 मार्च 2025 को राशि बदलने के कारण साढ़ेसाती और ढैय्या में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी वहीं कुछ से खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या।
| मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। जब शनि इस साल 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे तो मकर राशि वालों के ऊपर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। मकर राशि वालों पर शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यों में सफलता और धन लाभ मिलेगा। |
| कुंभ राशि
अभी कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी है। कुंभ राशि शनि की स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि हैं। 29 मार्च 2025 को जब शनि का गोचर होगा तब इस राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही कष्टकारी होता है लेकिन जब शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होता है तो कष्टों में कमी आने लगती है। ऐसे में साल 2025 में कुंभ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। अधूरा काम पूरा होगा और भाग्य का अच्छा साथ भी मिलेगा। पुराने कोर्ट-कचहरी के मामलों का निपटारा होगा और परेशानियां दूर होंगी। |
| मीन राशि
वर्तमान समय में शनि के कुंभ राशि में होने के चलते साल 2025 के शुरुआत में साढ़ेसाती का पहला चरण जारी रहेगा, लेकिन जैसे ही 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर इसी राशि में होगा तब मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। साल 2025 में मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहने क कारण जीवन में तमाम तरह की दिक्कतें आएंगी। धन हानि और नौकरी में परेशानियां बढ़ेंगी। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना होगा। कार्य में तरह-तरह की रुकावटें आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मीन राशि वालों को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। |
| मेष राशि
अभी मेष राशि पर न तो शनि की साढे़साती है और न ही ढैय्या। लेकिन 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि मीन राशि में गोचर होंगे मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा। नौकरी और करियर को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। |
| कर्क राशि
29 मार्च 2025 को शनि का राशि परिवर्नत होगा। कर्क राशि पर 29 मार्च तक शनि की ढैय्या रहेगी, फिर इसके बाद खत्म हो जाएगी। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया कारोबार या नई नौकरी मिल सकती है। |
| वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर 29 मार्च 2025 तक शनि की ढैय्या का असर रहेगा फिर इसके बाद खत्म हो जाएगी। कुछ परेशानियां रहेंगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी और सेहत संबंधी परेशानियां भी होंगी। |
| सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर 29 मार्च को जब शनि का राशि परिवर्तन होगा तब इसके बाद से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। कार्य में देरी और अड़चनें आनी शुरू होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां और घर में क्लेश शुरू हो जाएंगे। सेहत संबंधी दिक्कतें रहेंगी। |
| धनु राशि
29 मार्च 2025 के बाद से सिंह राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। करियर-कारोबार में दिक्कतें आएंगी। नौकरी में आसानी से कोई भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होगी। |