वर्ष भविष्यफल में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थितियों का आकलन करके भविष्यवाणी की जाती है। साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल कुछ बड़े और प्रभावशाली ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए गोचर करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इस साल कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होने जा रहा है। आइए जानते हैं साल 2025 की प्रमुख ज्योतीष गणनाएं।
साल 2025 में शनि और गुरु करेंगे राशि परिवर्तन
साल 2025 में शनि 29 मार्च को अपनी कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद साल 2025 का दूसरा गोचर देवगुरु बृहस्पति का होगा। 15 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर करने से साल 2025 कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह के योग बनेंगे। इसके अलावा गुरु के गोचर करने से व्यापार, करियर और नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को भी मिलेगा।
साल 2025 में तीन बेहद शुभ योग का होगा निर्माण
इस साल ज्योतिष गणना के अनुसार 3 तरह के बेहद ही शुभ योग बनने जा रहा है। शुभ योग बनने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और जीवन की हर एक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन सा शुभ बन रहा है और इन योगों से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
मालव्य राजयोग
28 जनवरी 2025 को साल का सबसे पहला और शुभ मालव्य राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभफलदायी, दुर्लभ और शक्तिशाली माना जाता है। मालव्य राजयोग तक बनता है जब कुंडली में शुक्रदेव अपनी ही राशि में और केंद्र भाव में होते हैं। शुक्र की राशि वृषभ और तुला होती है। वहीं शुक्र भोग-विलास, सुंदरता, ऐश्वर्य, कला और आकर्षक व्यक्तित्व का कारक होगा। है। साल 2025 में मालव्य राजयोग बनने से 4 राशि वालों को बेहद ही शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। ये राशियां हैं- वृषभ, मिथुन, कन्या और मीन राशि। इन राशि के लिए साल बहुत ही फलदायी साबित होगा। मालव्य राजयोग के निर्माण से इन राशि के जातकों को सालभर धन-दौलत, सुख-समृद्धि और हर तरह के ऐशोआराम का सुख मिलेगा।
लक्ष्मी नारायण योग
साल 2025 का दूसरा शुभ योग लक्ष्मी-नारायण नाम का बनेगा। लक्ष्मी नारायण राजयोग जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि इसमें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की ही विशेष कृपा मिलती है। साल 2025 में यह लक्ष्मी नारायण रोजयोग 27 फरवरी से लेकर 07 मई तक मीन राशि में बनेगा। आपको बता दें कि कुंडली में जब बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह केंद्र भाव में एक दूसरे के साथ होकर युति करते हों या फिर द्दष्टि संबंध बनाते हो तो यह लक्ष्मी नारायण योग बनता है। साल 2025 में लक्ष्मी नारायण योग बनने से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। साल 2025 में इन राशि वालों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी।
गजलक्ष्मी राजयोग
साल 2025 में बनने जा रहे शुभ योगों में एक गजलक्ष्मी राजयोग भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र एक साथ युति में हों या फिर एक-दूसरे से केंद्र भाव में हो तो गजलक्ष्मी योग बनता है। गुरु साल 2025 में 15 मई को को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो यह योग बनेगा। इस राजयोग का लाभ मिथुन, कन्या, कुंभ, सिंह और मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। मान-सम्मान और धन का प्राप्ति होगी।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?