फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति हुए मार्गी, जानिए वृश्चिक राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Sun, 16 Feb 2025 04:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना नौकरी-व्यापार में बेहतर अवसर दिला सकता है। इस राशि के जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। गुरु का आपके कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने का योगदान रहेगा।
विज्ञापन
देवगुरु बृहस्पति अब शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु मार्गी 2025 और वृश्चिक राशि पर प्रभाव

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना नौकरी-व्यापार में बेहतर अवसर दिला सकता है। इस राशि के जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। गुरु का आपके कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने का योगदान रहेगा। आपको जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी। गुरु का मार्गी होना आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में कामयाबी दिलाएगा। धन अर्जित करने के लिए कई मौके मिलेंगे। जिन लोगों का अपना खुद व्यापार है उनके लिए गुरु का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना आपको संतुष्ट दिला सकता है। सेहत संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 

गुरु इस दिन हुए मार्गी
देवगुरु बृहस्पति अब शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं यानी देवगुरु अब वक्री से मार्गी हो गए हैं। गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ संकेत हैं।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की काफी अहम भूमिका होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का वक्री होने से मतलब उल्टी चाल और मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। यह बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, संतान सुख, विवाह और जीव के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु वृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी किसी जातक की कुंडली में देवगुरु शुभ भाव में रहते हैं या फिर द्दष्टि डालते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि आती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बहस्पति बीते 4 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हुए हैं। आपको बता दें यह 15 मई 2025 तक वृषभ राशि में मार्गी रहेंगे फिर मिथुन राशि में गोचर होंगे। इसके पहले गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। 

Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ

मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025

आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

 

               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें