Aries Weekly Horoscope: करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की और पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कद एवं पद में वृद्धि का सुख-सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास करने पर पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके कार्य में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। स्वजनों एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन पूरे सप्ताह मिलता रहेगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की और पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कद एवं पद में वृद्धि का सुख-सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा उम्मीद से कहीं ज्यादा फलदायी और लाभप्रद साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसी बात न कहें, जिसका लोग आपकी बात अथवा व्यवहार को लेकर गलत मतलब निकाल लें। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें और उनका दिल दुखाने से बचें। मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करने पर सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।