Guru Margi 2025: गुरु के मार्गी होने पर व्यापार पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना है। आपका धर्म-कर्म में विशेष रुचि होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी हुए हैं। गुरु के मार्गी होने पर व्यापार पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना है। आपका धर्म-कर्म में विशेष रुचि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाएं कारगर साबित होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। अचानक से धन लाभ की अच्छी संभावना भी है।
गुरु मार्गी और इसका महत्व
देवगुरु बृहस्पति अब शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं यानी देवगुरु अब वक्री से मार्गी हो गए हैं। गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ संकेत हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की काफी अहम भूमिका होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का वक्री होने से मतलब उल्टी चाल और मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। यह बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, संतान सुख, विवाह और जीव के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु वृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
जब भी किसी जातक की कुंडली में देवगुरु शुभ भाव में रहते हैं या फिर द्दष्टि डालते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि आती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बहस्पति बीते 4 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हुए हैं। आपको बता दें यह 15 मई 2025 तक वृषभ राशि में मार्गी रहेंगे फिर मिथुन राशि में गोचर होंगे। इसके पहले गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।