फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति अब हुए मार्गी, जानिए तुला राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Sat, 15 Feb 2025 05:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। गुरु का वर्तमान समय में मार्गी होना आपके लिए लंबी यात्रा के योग में वृद्धि करा सकता है। कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
तुला राशि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु मार्गी 2025 और तुला राशि पर प्रभाव
विज्ञापन

तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। गुरु का वर्तमान समय में मार्गी होना आपके लिए लंबी यात्रा के योग में वृद्धि करा सकता है। कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी के मामले में आपको विदेश की यात्रा भी करा सकता है। नई योजनाएं आपके हित में रहेंगी। जो लोग स्वयं का व्यापार करते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। योजनाएं कारगर और नीतियां लाभ पहुंचाएगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से जीवन में उन्नति आएगी। आय के मौके में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन अपना समय व्यातीत करने वाले जातकों को भरपूर प्यार मिलेगा और आपको अपने जीवनसाथी को लुभाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोडेंगे।  

गुरु इस दिन हुए मार्गी
देवगुरु बृहस्पति अब शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं यानी देवगुरु अब वक्री से मार्गी हो गए हैं। गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ संकेत हैं।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की काफी अहम भूमिका होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का वक्री होने से मतलब उल्टी चाल और मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। यह बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, संतान सुख, विवाह और जीव के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु वृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी किसी जातक की कुंडली में देवगुरु शुभ भाव में रहते हैं या फिर द्दष्टि डालते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि आती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बहस्पति बीते 4 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हुए हैं। आपको बता दें यह 15 मई 2025 तक वृषभ राशि में मार्गी रहेंगे फिर मिथुन राशि में गोचर होंगे। इसके पहले गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। 

Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ

मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें