वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और स्थिर विचारों वाले होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेम होता है। ये अपने निर्णयों में अडिग रहते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर निराशा रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनावश्यक खर्चो को करने से बचे। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय
वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।
वृषभ राशि के लोग शुक्रवार के दिन और पूर्णिमा तिथि को शुक्र ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि के लोग बुधवार को हरे रंग की चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।