Aaj Ka Tula Rashifal: आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कामों से लोग खुश रहेंगे।
तुला राशि के लोग संतुलन प्रिय, सौम्य और न्यायप्रिय होते हैं। इन्हें सौंदर्य और कला से प्रेम होता है। ये दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रे, रो, रा, ता, ते, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कामों से लोग खुश रहेंगे। भविष्य को लेकर किए गए इन्वेस्टमेंट आपको अच्छा लाभ देंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। माता जी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
तुला राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी के मंत्र 'ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करना चाहिए।
भगवान शंकर और हनुमान जी का पूजन करना तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
इसके अलावा तुला राशि वालों को गाय को केला खिलाना चाहिए और गुड़ का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।