आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप ज्यादा जिम्मेदारी किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपनी बुद्धि से काम लें। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।
मंत्र जाप: मीन राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ योगिने नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
उपाय: रविवार के दिन अपनी कलाई में तांबे का कड़ा धारण करना चाहिए। साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।