आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
मंत्र जाप: मीन राशि के जातक गुरुवार के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।
उपाय: गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि-विधान पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।