मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातको के रुके हुए काम पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे। अध्यात्म के कार्यों में आपको काफी रुचि रहेगी। महिला मित्र से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों में सहजता बनाए रखनी होगी। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।