वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमय, दृढ़ निश्चयी और जुनूनी होते हैं। ये गहराई से सोचने वाले होते हैं और अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गुस्से वाले और शक करने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
लो, ने, नी, नू, या, यी
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपने दूसरों के मामले में टांग अड़ाई, तो इससे आपको समस्या आएगी। कार्य क्षेत्र में आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है ।आपको अपने खर्चे को कंट्रोल करना होगा। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को कष्टों के समय हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।