मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता हैं। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।