Aaj Ka Makar Rashifal: आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
मंत्र जाप: मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए 'ऊँ श्री हयग्रीवाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
उपाय: गुरुवार के दिन विष्णुप्रिया मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।