मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई मौका हाथ लग सकता है। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।