कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके कुछ अटके हुए काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।