कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में पूर्णता चाहते हैं और विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक चिंतित और आलोचनात्मक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
प, ष, ण, पे, पो, प
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कोई नुकसान होते-होते बच सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने ना दे। यदि आपने शक मौज की चीजों पर खर्च करने के लिए कुछ कर्ज लिया था, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने घर के रंगाई पुताई आदि की भी योजना बनाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय
कन्या राशि के लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को गुड़ से बना मोदक चढ़ाना शुभ साबित होता है।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।