सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें प्रशंसा और ध्यान पसंद होता है। ये साहसी होते हैं, लेकिन कभी-कभी अहंकारी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
म, मे, मी, टे, टा, टी
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। माता जी आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई सलाह दे सकती हैं। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए इनको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शनि की दुष्प्रभाव से बचने के सिंह राशि को लोगों को शनिवार को शाम के समय छाया दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।