आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

साहिर लुधियानवी: हम आप की आँखों में इस दिल को बसा दें तो

sahir ludhianvi famous ghazal hum apaki ankhon mein is dil ko basa dein toh
                
                                                         
                            


हम आप की आँखों में इस दिल को बसा दें तो
हम मूँद के पलकों को इस दिल को सज़ा दें तो

इन ज़ुल्फ़ों में गूँधेंगे हम फूल मोहब्बत के
ज़ुल्फ़ों को झटक कर हम ये फूल गिरा दें तो

हम आप को ख़्वाबों में ला ला के सताएँगे
हम आप की आँखों से नींदें ही उड़ा दें तो

हम आप के क़दमों पर गिर जाएँगे ग़श खा कर
इस पर भी न हम अपने आँचल की हवा दें तो 

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर