उलटी हो गई सब *तदबीरें, कुछ न दवा ने काम किया (*तदबीरें - युक्तियाँ)
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया
*अह्द-ए-जवानी रो-रो काटा, *पीरी में लीं आँखें मूँद (*अह्द-ए-जवानी - यौवन-काल, *पीरी - वृद्धावस्था)
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया
नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है *मुख़्तारी की (*मुख़्तारी - स्वतंत्रता)
चाहते हैं सो आप करें हैं, हमको *अबस बदनाम किया (*अबस - यूँ ही)
सारे *रिन्दो-बाश जहाँ के तुझसे *सजुद में रहते हैं (*रिन्दो-बाश - शराबी/ मवाली, *सजुद में रहते हैं - तेरा सम्मान करते हैं)
बाँके टेढ़े तिरछे तीखे सब का तुझको अमान किया
सरज़द हम से बे-अदबी तो *वहशत में भी कम ही हुई (*वहशत - पागलपन)
कोसों उस की ओर गए पर सज्दा हर हर गाम किया
किसका क़िबला कैसा काबा कौन हरम है क्या अहराम
कूचे के उसके बाशिन्दों ने सबको यहीं से सलाम किया
ऐसे आहो-एहरम-ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल थी
सिहर किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझ को राम किया
याँ के सपेद-ओ-स्याह में हमको दख़ल जो है सो इतना है
रात को रो-रो सुबह किया, या दिन को ज्यों-त्यों शाम किया
सायदे-सीमीं दोनों उसके हाथ में लेकर छोड़ दिए (*सायदे-सीमीं - चाँदी-सी बाहें)
भूले उसके क़ौलो-क़सम पर हाय ख़याले-ख़ाम किया
ऐसे *आहू-ए-रम ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल है (*आहू-ए-रम ख़ुर्दा - ज़ख़्म खाए-हिरण)
सिह्र किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझको *राम किया (*राम - शांत)
'मीर' के दीन-ओ-मज़हब का अब पूछते क्या हो उनने तो
*क़श्क़ा खींचा *दैर में बैठा, कबका तर्क इस्लाम किया (*क़श्क़ा खींचा - तिलक लगाया, *दैर - मंदिर)
अमर उजाला एप इंस्टॉल कर रजिस्टर करें और 100 कॉइन्स पाएं
केवल नए रजिस्ट्रेशन पर
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज आपके व्हाट्सएप पर
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X