आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चन्द्रभान ख़याल की ग़ज़ल: मैं जहाँ जाऊँ मिरे साथ चले सन्नाटा

उर्दू अदब
                
                                                         
                            मैं जहाँ जाऊँ मिरे साथ चले सन्नाटा
                                                                 
                            
मेरी आँखों में लगातार जले सन्नाटा

सुब्ह आती है दबे पाँव चली जाती है
घेर लेता है मुझे शाम ढले सन्नाटा

भागती भीड़ के क़दमों से लिपट कर रोए
वर्ना हर सुस्त मुसाफ़िर को छले सन्नाटा

तुम ख़यालात के ख़ेमों में सिमट मत जाना
जब सर-ए-राह कभी हाथ मले सन्नाटा

फिर मिरे शहर में लौट आई है दहशत-गर्दी
फिर हर इक जिस्म के साए में पले सन्नाटा

अब मकानों की छतों का भी नज़ारा कर लो
गुनगुनाता है सितारों के तले सन्नाटा

आज-कल उन के ठिकानों में बड़ी हलचल है
काश मेरे भी शबिस्ताँ से टले सन्नाटा

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


17 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर