आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: स्फुलिंग और उर्मिल सत्यभूषण की रचना- जो बीत गया सो बीत गया

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- स्फुलिंग, जिसका अर्थ है- चिनगारी, अग्नि का छोटा कण। प्रस्तुत है उर्मिल सत्यभूषण की रचना- जो बीत गया सो बीत गया
                                                                 
                            

जो बीत गया सो बीत गया
तू उसकी सुध बिसरा पगले।
उठ गा भविष्य का गीत नया
जो चला गया वो था सपना
जो आने वाला है अपना
बीते अवसर पर रोना क्या
आने वाला कल खोना क्या
जो खोया सुधि में, हार गया
जो चेत रहा सो जीत गया
तू नयन न कर गीले गाले
सुधियों के बंधन कर ढीले
प्रेरक स्फुलिंग मगर चुन ले
खाली जीवन घट फिर भर ले
जो भरा हुआ था रीत गया।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर