नौलखा का अर्थ है- जिसका मूल्य नौ लाख हो या जड़ाऊ और बहुमूल्य। अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- नौलखा। प्रस्तुत है गोपाल सिंह नेपाली की रचना- दूर जाकर न कोई बिसारा करे
दूर जाकर न कोई बिसारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे,
यूँ बिछड़ कर न रतियाँ गुज़ारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे।
मन मिला तो जवानी रसम तोड़ दे, प्यार निभता न हो तो डगर छोड़ दे,
दर्द देकर न कोई बिसारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे।
खिल रही कलियाँ आप भी आइए, बोलिए या न बोले चले जाइए,
मुस्कुराकर न कोई किनारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे।
चाँद-सा हुस्न है तो गगन में बसे, फूल-सा रंग है तो चमन में हँसे,
चैन चोरी न कोई हमारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे।
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X