आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: नकार और रामकुमार कृषक की रचना- अपना चेहरा उतार कर देखा

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- नकार, जिसका अर्थ है- अस्वीकृति सूचक शब्द या बात, नहीं, इन्कार, अस्वीकृति। प्रस्तुत है रामकुमार कृषक की रचना- अपना चेहरा उतार कर देखा
                                                                 
                            

हमने खुद को नकार कर देखा
आप अपने से हार कर देखा

जब भी आकाश हो गया बहरा
खुद में खुद को पुकार कर देखा

उनका निर्माण-शिल्प भी हमने
अपना खंडहर बुहार कर देखा

लोग पानी से गुज़रते हमने
सिर से पानी गुजार कर देखा

हमने इस तौर मुखौटे देखे
अपना चेहरा उतार कर देखा
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर