आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द : लिपि और प्रतिमा त्रिपाठी की कविता- आँखों की उदास भाषा

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- लिपि, जिसका अर्थ है- अक्षरों या वर्णों के चिन्ह, किसी भाषा के वर्ण या अक्षर लिखने की विशिष्ट प्रणाली, जैसे- देवनागरी लिपि, फारसी लिपि, ब्राह्मी लिपि आदि। प्रस्तुत है प्रतिमा त्रिपाठी की कविता- आँखों की उदास भाषा
                                                                 
                            

आँखों की उदास भाषा मे उसने कहा- प्रेम है
जबकि लिपि कहती रही आकर्षण है,
माना नहीं वो, उसने लिपि में बदलाव किया ऐसे
जैसे बदलता है हर कोस पे पानी और बोली।

आँखों की भाषा में उदासी इतनी बढ़ती गई कि
वो पिघलकर सामने वाले की आँखों मे भी उतर आई
ऐसे, जैसे कोई छूत की भयानक बीमारी हो।
अब लिपियाँ ऐसी दिखने लगीं जैसे अनपढ़ को अक्षर
दिल-ओ-जान से मान लिया गया कि
हाँ! प्रेम है, प्रेम है, प्रेम ही तो है।
 

प्रेम की चादर तनी
हँसी खिली, उदासी झरी, सपने मुस्कुराये
आवाज़ छूने से बदन महके, दिल लरजे
मौसम ख़ुशगवार हुए ऐसे जैसे
मैदानी देशों में रहने वाले बर्फीले पहाड़ों पे जाकर
सोचते रहे कि अगर यहां महीना इतना सुहाना है तो
पूरा साल कैसा होगा, इक बरस तो बसना चाहिए याँ।
बारिशें बस बरसने के लिये नहीं थीं, साथ भिगोने को थी
सर्दियाँ और भी रिश्तों की गर्माहट बढ़ाकर चली गईं
चाँदनी धूप इसके पहले कभी खिली ही नहीं।

इधर बीता बरस उधर रोगन प्रेम का उतरने लगा
ऐसे, जैसे धुलता हो झूठा रंग सादे पानियों से
साथ होने के मौसम बीते, गया आवाज़ का गीलापन,
साँसों की आँच बारिशों के साथ बुझने लगी।
बासी बातों की जिरह, तल्ख लहज़े, बेरुखी बढ़ी ऐसे
जैसे छू गई हो आग सूखे जंगलों को।
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर