आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: चहक और सुमित्रानंदन पंत की कविता- पत्रों-पुष्पों से टपक रहा

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- चहक, जिसका अर्थ है- पक्षियों का कलरव, चहचह। प्रस्तुत है सुमित्रानंदन पंत की कविता- पत्रों-पुष्पों से टपक रहा 
                                                                 
                            

वे चहक रहीं कुंजों में चंचल सुंदर
चिड़ियाँ, उर का सुख बरस रहा स्वर-स्वर पर!
पत्रों-पुष्पों से टपक रहा स्वर्णातप
प्रातः समीर के मृदु स्पर्शों से कँप-कँप!
शत कुसुमों में हँस रहा कुंज उडु-उज्वल,
लगता सारा जग सद्य-स्मित ज्यों शतदल।

है पूर्ण प्राकृतिक सत्य! किन्तु मानव-जग!
क्यों म्लान तुम्हारे कुंज, कुसुम, आतप, खग?
जो एक, असीम, अखंड, मधुर व्यापकता
खो गई तुम्हारी वह जीवन-सार्थकता!
लगती विश्री औ’ विकृत आज मानव-कृति,
एकत्व-शून्य है विश्व मानवी संस्कृति!
 
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर