आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Sharda Sinha: आह! हतभाग्य! छठ पर्व पर ही छठ की सुरीली कूक हो गई मूक

साहित्य
                
                                                         
                            उनमें जो मातृत्व था, वह गायकी से लेकर व्यक्तित्व तक में झलकता था: अंशुमान सिन्हा
                                                                 
                            

इस बार आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन ही ऐसी दुखद ख़बर आई कि छठ प्रेमियों का उत्साह अवसाद में बदल गया। पूजन-अर्चन के लिए स्वच्छ किए गए चमकते-दमकते घाट अचानक ही उदास हो गए। संस्कृति प्रेमियों के चेहरे मुरझा गए। लोकगीत गुमसुम हो गए। मानो कह रहे हों.. आह! हत भाग्य! छठ पर्व पर ही छठ की सुरीली कूक क्यों मूक हो गई.. 

गर्वीले चौड़े माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी। माँग में सिंदूर। सौभाग्य का टीका। गले में लंबी माला। सीधे पल्ले की साड़ी। चश्मे के भीतर से झाँकतीं बड़ी-बड़ी काली आँखें। बड़े से बड़े दुख और तनाव को मुँह चिढ़ाती सहज सरल मुस्कान। दिल में गहराई तक उतरती सादगी भरी आवाज़। परंपरा और संस्कृति की ध्वज पताका फहराता हुआ गरिमापूर्ण व्यक्तित्व.. 

जी हाँ दोस्तों! हम बात कर रहे हैं पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा जी की। वही शारदा जी जिन्हें बिहार की स्वर कोकिला कहा जाता है। अंतिम साँस तक जो छठ के गीत गाती रहीं, अफ़सोस! वे अब हमारे बीच नहीं रहीं। 5 नवंबर, 2024 को छठ पर्व के पहले दिन दिल्ली एम्स में उन्होंने कैंसर से जूझते हुए 72 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस ली। शायद छठी मैया ने ही अपनी दुलारी बिटिया को अपने पास बुला लिया.. 
 

वो सबकी माँ थीं, सबके करीब थीं..

शारदा जी के बेटे अंशुमान सिंह ने उनके निधन के बाद एक संक्षिप्त साक्षात्कार में कहा कि वह सबकी माँ थीं। सबके करीब थीं। उनमें जो मातृत्व था वह गायकी से लेकर व्यक्तित्व तक में झलकता था। इससे पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा- "आप सबकी प्रार्थना और प्यार हमेशा माँ के साथ रहेगा। माँ को छठी मैया ने अपने पास बुला लिया है।"
 
आगे पढ़ें

वो सबकी माँ थीं, सबके करीब थीं..

एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर