आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐन फ्रैंक : इतिहास में दर्ज एक लड़की

Anne Frank: A Girl Recorded in History
                
                                                         
                            सर्च इंजन गूगल ने ऐन फ्रैंक को श्रद्धांजलि देते हुए डूडल बनाया है। ऐन फ्रैंक की डायरी विश्व भर में सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली किताब है। इस पुस्तक का विश्व की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है साथ ही इस पर नाटक, ओपेरा और फिल्म बनाई जा चुकी है।
                                                                 
                            
 
1939 में दूसरा विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने यहूदियों को जड़ से मिटाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। युद्ध के 6 साल के दौरान नाज़ियों ने तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या की थी। इस बीच यहूदी परिवारों को अकल्पनीय तकलीफों से गुज़रना पड़ा था। गुप्त तहखानों में लंबे अरसे तक छुपे रहना, गैस चेम्बर, भूख, बीमारी, शारीरिक और मानसिक यातना सहना उनकी नियति बन गई थी।
 
हिटलर की यातना से बचने के प्रयास में ऐसे ही दो यहूदी परिवारों ने एक गुप्त आवास में जुलाई 1942 से रहना शुरू किया और वे दो बरस से भी ज़्यादा अरसे तक छुपे रहे। ये थे फ्रैंक परिवार और वान दान परिवार। फ्रैंक परिवार की 13 वर्षीय ऐन फ्रैंक डायरी लिखती थी। गुप्त आवास में बिताए गए दिनों को भी उसने डायरी के रूप में लिपिबद्ध किया। यह डायरी यहूदियों पर ढाए गए ज़ुल्मों का जीवंत दस्तावेज़ है। यह डायरी 2 जून 1942 से शुरू होकर 1 अगस्त 1944 तक लिखी गई। 4 अगस्त 1944 में किसी की सूचना पर दोनों परिवारों को पकड़ लिया गया। 1945 में ऐन की मृत्यु हो गई। इसके लगभग 2 साल बाद उसके पिता ओटो फ्रैंक ने डायरी को प्रकाशित कराया। यहां ऐन फ्रैंक की डायती के दो पृष्ठ प्रस्तुत है। आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर