गुज़रे जमाने के मशहूर संगीतकार नौशाद ने मरहूम मोहम्मद रफ़ी साहब की आवाज के बारे में कहा था- " मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ की रेंज को पहचाना नहीं गया था। उनकी आवाज़ कितनी नीचे जा सकती है और कितनी ऊपर जा सकती है, किसी ने ध्यान नहीं दिया था।"
आगे नौशाद बताते हैं- "मैंने उनकी आवाज़ का इस्तेमाल फ़िल्म बैजू बावरा के गीत 'ओ दुनिया के रखवाले' में किया था। उसी फ़िल्म के भजन 'मन तरपत हरि दर्शन को आज' को राग मालकौंस पर बनाया था जो बहुत ही पवित्र और पाकीज़गी से बनाया गया था।"
जिस रात के ख़्वाब आए वह रात आई
उस समय रफ़ी साहब जहां भी जाते, उनसे इस गीत की फ़रमाइश की जाती थी। नौशाद साहब के संगीत निर्देशन में मोहम्मद रफ़ी का आखिरी गाना अली सरदार ज़ाफ़री द्वारा लिखित फिल्म 'हब्बा खातून ' के लिए था।
गाने के बोल थे 'जिस रात के ख़्वाब आए वह रात आई'। इस गाने के बाद मोहम्मद रफ़ी, नौशाद के गले लिपटकर रोने लगे और कहा- " नौशाद साहब मुद्दत बाद एक अच्छा गीत गाया है। आज बहुत सुकून मिला है, अब जी चाहता है कि इस भरी- पड़ी दुनिया को छोड़कर चला जाऊं।"
इस गाने का मेहनताना रफ़ी साहब ने नौशाद के लाख इसरार पर भी नहीं लिया और उसी के अगले दिन नौशाद साहब को ख़बर मिली कि उनका इंतकाल हो गया। नौशाद साहब बताते हैं रमज़ान में उनका इंतेकाल हुआ था और रमज़ान में भी अलविदा के दिन। बांद्रा की बड़ी मस्जिद में उनकी नमाज़े जनाज़ा हुई थी। पूरा ट्रैफिक जाम था, क्या हिंदू, क्या मुसलमान और क्या ईसाई, हर कौम सड़कों पर आ गई थी।
साभार : नौशाद, ज़र्रा जो आफ़ताब बना (पेंगुइन प्रकाशन, लेखक- चौधरी ज़िया इमाम)
अमर उजाला एप इंस्टॉल कर रजिस्टर करें और 100 कॉइन्स पाएं
केवल नए रजिस्ट्रेशन पर
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज आपके व्हाट्सएप पर
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X