आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया इन फ़िल्मी गानों संग

गणेश
                
                                                         
                            कोई भी त्यौहार हो या उत्सव बॉलीवुड ने उसे सुनहरे पर्दे पर उतारा है। अगर आप भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर होना चाहते हैं और बॉलीवुड के गानों से उत्सव मनाना चाहते हैं तो पेश है आपके लिए वो फ़िल्मी गीत जो गणेशोत्सव के दौरान सबसे ज़्यादा बजाए जाते हैं और जिन्हें सुनकर आप झूमने से ख़ुद को रोक नहीं पाएंगे। 
                                                                 
                            

1. आला रे आला गणेशा - 

अर्जुन राम की नई फ़िल्म डैडी के इस गाने में गणपति उत्सव को फ़िल्माया गया है। फ़िल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है, हालांकि इस साल पंडालों में ये गाना ख़ूब बज रहा है। 



2. देवा श्री गणेशा देवा - 

2011 में आई फ़िल्म अग्निपथ में रितिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा पर फ़िल्माये गए इस गीत में गणेश उत्सव की भव्यता देखी जा सकती है। सोनी म्यूजिक के सौजन्य से ये वीडियो यहां देखिए - 



3. साड्डा दिल भी तू गा गा गा गणपति  - 

2013 में आई फ़िल्म 'एबीसीडी' का ये गाना हार्ड कौर की दिलकश आवाज़ में एक ग्रुप डांस सॉन्ग है और इसे सुनकर आप थिरके बिना रह ना पाएंगे। 



4. बप्पा - 

2016 में आई फ़िल्म 'बैंजो' का ये गाना रितेश देशमुख और नरगिस फ़ाकरी पर फ़िल्माया गया है। इस गाने में गणपति उत्सव की धूम है। 



5. मोरया रे - 

2006 में शाहरूख़ ख़ान की फ़िल्म 'डॉन' का ये गाना गणेश जी के मूर्ति विसर्जन पर फिल्माया गया है। इसमें शाहरूख़ ख़ान के डांस के क्या कहने... 


 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर