आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब गाने सुने नहीं जाते...देखे जाते हैं...

राजेश खन्ना और जीनत अमान
                
                                                         
                            ये ‘जवानी है दिवानी’ का ‘बदतमीज दिल माने न...’ ­­­­याद है आपको? या फिर ‘बलम पिचकारी...’ जरूर याद होगा। लेकिन क्या आप उसके गायकों को याद कर सकते हैं? ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने, तो अभी बज भी रहे हैं, क्या याद कर पाएंगे ‘सेल्फी ले ले रे...’ को किसने आवाज दी थी। वास्तव में, यह स्वीकार करने में शायद ही किसी को आपत्ति हो कि गाने अब सुने नहीं जाते, देखे जाते हैं। जाहिर है जब गाने देखने के लिए बनाए जाएंगे, तो उसमें संगीत तत्व से ज्यादा महत्वपूर्ण दृश्य तत्व हो जाते हैं। फिल्मकारों को पता है कि यदि वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस परदे पर ‘टन टनाटन टनटन तारा’ करते दिख जाएंगे, तो कोई यह जानने की कोशिश नहीं करेगा कि इस ‘टन टनाटन...’ में आवाज किसकी थी? संगीत किसका था? बोल किसके थे? आश्चर्य नहीं कि गाने भी अब फिल्म के साथ आते हैं और फिल्म के साथ ही चले जाते हैं।
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

‘पद्मावत’ को आए और गए तो अभी महीने भी नहीं बीते, न तो संजय लीला भंसाली उसके विवादों से उबर सके हैं। न ही  रणबीर और दीपिका उसके सफलता की खुमारी से, लेकिन कहां गए ‘घूमर घूमर घूमर घूमे रे’ और कहां गए ‘खलीबली हो गया है दिल’ गाने वाले। शायद ही कोई याद कर पाता है। गाने याद कर भी लें, तो उसके गायकों के नाम याद नहीं आ सकते। अधिक समय नहीं बीता, जब हिन्दी सिनेमा में संगीत की अपनी सल्तनत थी। संगीतकार के नाम निर्देशक के बराबर रखे जाते थे, तो गायकों का महत्व सितारों से कम नहीं था। आज भी राजकपूर को शंकर-जयकिशन और मुकेश से अलग करके नहीं देखा जा सकता। जब दिलीप साहब का नाम आता है, तो मोहम्मद रफी खुद-ब-खुद हमारे जेहन में आ जाते हैं। यह दौर तकरीबन 80 के दशक तक प्रभावी रहा, जब राजेश खन्ना की सफलता में किशोर कुमार के भी योगदान को रेखांकित किया जा रहा था।
आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर