ख़ुदा करे, चिराग़ों की क़तार रोज़ हो।
हर सिम्त, ये मौसम-ए-बहार रोज़ हो।।
ढूंढ ढूंढ कर,अंधेरों को मिटाना होगा।
यूं उजालों से रौशन,ये दयार रोज़ हो।।
ये चहल-पहल और ये जश्न के मंज़र।
खुशी के नज़ारों की भरमार रोज़ हो।।
एक-दूजे का दुख-दर्द, महसूस करेंगे।
हमारे दरम्यां,अब ये इकरार रोज़ हो।।
मिलजुल कर , ऐसे जतन करेंगे अब।
इस पार से , कश्ती उस पार रोज़ हो।।
ये सुबह-शाम, यूं संवारते हैं इस तरह।
शर्मिंदा, ये फांसले-ओ-दरार रोज़ हो।।
यूं तर्क-ए-ताल्लुक़ ना करना पड़े हमे।
तय करें कि,जयचंद की हार रोज़ हो।।
हद-ए-निगाह तक , फूल ही फूल हों।
अब फूलों से पस्त , ये खार रोज़ हो।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X