तुझ से प्यार हुआ यूं बेपनाह
तेरा नाम लिया मैने गुनगुना,
तेरी आशिक़ी में ए सनम
दिल हंस लिया, कभी रो दिया..
तुझ से प्यार हुआ यूं बेपनाह
तेरा नाम लिया मैने गुनगुना।
मेरे दिल की है ये आरज़ू
मेरे रूबरू रहे बस तू ही तू,
तेरा पता तलक मालूम नहीं
कैसे हो ये मुमकिन, तू बता....
तुझ से प्यार हुआ यूं बेपनाह
तेरा नाम लिया मैने गुनगुना,
मेरी चाहतों के चांद तू
चला आ कभी मेरे घर भी तू
मेरा दिल तड़फ के पुकारता
अब सुन भी ले, मेरी सदा...
तुझ से प्यार हुआ यूं बेपनाह
तेरा नाम लिया मैने गुनगुना....।
तुझ से प्यार हुआ ....
-नीरू जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X