आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फोन कर लेना

                
                                                         
                            सुनो
                                                                 
                            
याद मेरी आए तो फोन कर लेना,
मन ना लगे कहीं, तो फोन कर लेना,
यूं तो रूठे हुए तुम्हें जमाने हो गए,
फिर भी बात करने का मन हो तो
तो फोन कर लेना।
काम, बहुत काम है,बस यही बात है
तेरी जुबां पे,
कभी बेवक़्त, बेवजह भी
फोन कर लेना।
माना कि रास्ते बदल गए,
बातें भी कुछ कहने की ना रही,
फिर भी याद आ जाए
बीते लम्हात तो फोन कर लेना।
तेरी खनकती आवाज़
जैसे मिश्री भरा पान,
मेरा दिन बन जाएगा,
यूं ही सोच कर,
या
कभी करना हो मुझ पे अहसान
तो फोन कर लेना।
- नीरू जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर