आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तन और मन

                
                                                         
                            तन अपना, दो गज की काया
                                                                 
                            
मन में है, त्रिलोक समाया
नियम - संयम, तन को बांधे
मन को कोई , बांध न पाया

तन थकता व थम जाता है
मन ये चैन नहीं पाता है
तन की पीड़ा सबको दिखती
मन छिपकर ही , रो पाता है

तन सज धज श्रृंगार करे है
मन भावों से प्यार करे है
तन की है अपनी सीमाएं
मन में पलती सब इच्छाएं

आहत तन को दुनिया देखे
पीड़ा मन की मन ही जाने
तन के घाव सभी भर जाए
मन टूटा , न जुड़ना जाने

तन , मन के वश हो जाता है
जब मन , बुद्धि वश आता है
तन गिर कर ,फिर उठ जाता है
मन हारा , न जय पाता है

गति को तन की , सब पहचाने
मन का वेग , न कोई जाने
काल क्षीण जब, तन को कर दे
मन की शक्ति , जीवन थामे

तप से तन को खूब तपाया
मन से विषय विकार मिटाया
भोग लोभ से दूर हुआ तन
मन ने तब भक्ति रस पाया

तन है मृत्युलोक का वासी
मन है हर सुख का अभिलाषी
तन को मिट्टी हो जाना है
मन को प्रभु शरण आना है
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर