आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने में ही ढालने की कोशिश करते

                
                                                         
                            कभी जिंदगी का हिस्सा थे,
                                                                 
                            
आज तस्वीर बन गए,
बात बात में सीख देते,
मुहावरों में बात करते,
टोकते रहते,
अपने में ही ढालने की कोशिश करते,
वो चले गए,
जिंदगी जस की तस चलती,
हम भी वैसे ही बनते जाते,
सीख ही नींव,
कभी शिकायतें,
आज जिंदगी का फलसफा
मायके में मां,
आंखें बिछाए बैठी रहती,
आने के दिन गिनती,
उपहारों से झोली भर देती,
कभी जिंदगी का हिस्सा थे,
आज स्मृति बन गए,
श्राद्ध स्वरूप श्रद्धा से स्मरण करते,
मन भावन भोजन बनाते,
कौआ , कुत्ते,गाय,का ग्रास निकालते,
पंडित को जिमाते दक्षिणा देते,
सीता माता ने दिया श्राप कौआ
फाल्गुनी नदी और गाय माता को,
राजा दशरथ का श्राद्ध किया,
रामजी के समक्ष सबने किया मना,
क्रोधित हो सीता मैया ने गौ माता को कहा,
कलियुग में जूठन और कचरा खाओगी,
कौआ छीन झपट ओर लड़ लड़ कर खाएगा,
फाल्गुनी नदी सुख जाएगी,
श्राद्ध की प्रथा वैदिक काल से चली आ रही,
श्राद्ध श्रद्धा का प्रतीक,
पंडित को जिमाते वही धर्म कर्म का ज्ञान कराते,
कौआ और कुत्ता आत्मा को निकलते देखता,
गाय पूजनीय,
बहन बेटियों को बुला,
भोजन खिला दक्षिणा देते,
श्राद्ध हर साल आते,
पूर्वजों को स्मरण करते,
उनके पसंद का खाना खाते और खिलाते।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर