हाउस वाइफ डे,
समर्पित है दिन भर घर के कामों में उलझी महिलाओं के लिए,
काम की कीमत समझ में आती,
जब झाड़ू पौ छा,बर्तन खाने बनाने वाली बाई को देने होती तनख्वाह,
एक योद्धा सी घर के कामों में झोंक देती
सबका रखती खयाल रखती,
घर रिश्तेदारों से भरा रहता,
बैठे बैठे अपनी तारीफों के कसीदे काढ़ते रहते,
नहीं काम में हाथ बटाते,
मीन मेंख निकालें,
पुरुस्कार स्वरूप बुराई,
मौन टूटा,बिखर गई और बिफर पड़ी,
भीड़ छटी
कीमत चुकाई मान इज्जत खोकर,
काम में जुटना छोड़ा,
बाई लगाने पर कीमत का पता चला,
आज हाउस वाइफ को नहीं देखते हेय दृष्टि से,
होम। मेकर ,घर की बॉस,लीडर बोलते,
घर का संचालन करे,
खुश रखने की करे कोशिश,
सबको एक सूत्र में बांधे,
हाउस वाइफ की करें इज्जत,
उसकी छोटी छोटी बातों का रखें ख्याल,
वही उजाला है घर का।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X