दीप प्रज्ज्वलित हो,
दीप उज्ज्वलित हो।
तम से हो, उजियारा
अंधकार लज्जित हो
धरा का बनकर तारा
दीप ही सुसज्जित हो
दीप-बाती, दिन-राती
प्रकाश प्रफुल्लित हो।
उत्सव छाया दिवाली का
अमावस उज्जवलित हो
फूल कुसुम लता मालती
दीप पूजा में सुगंधित हो।
धर्म-ध्वजा लेकर शीतांशु
पंच दिवस हर्षोलासित हो
-विजय जोशी 'शीतांशु'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X