आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चेहरे पे दो चेहरों की कलाकारी नही थी

                
                                                         
                            बोझ होता ना कंधो पर, जिम्मेदारी नही थी,
                                                                 
                            
क्या होती है जिंदगी, तब ये जानकारी नही थी।
मन मस्त रहते थे, हम व्यस्त रहते थे,
दुनिया तो थी मगर ये दुनियादारी नही थी।

किसी से भी मतलब की, रिश्तेदारी नही थी,
तजुर्बे की उम्र हमने, अभी गुजारी नही थी।
नादान सा मन था, हम मासूम लगते थे,
सूझ बूझ ना हमे ,कोई समझदारी नही थी।

चेहरे पे दो चेहरों की कलाकारी नही थी,
अपने शौक में रहते थे, हम ये लाचारी थी।
अपने ही जैसे हमने दोस्त बना रखे थे,
किसी आते जाते से हमारी कोई यारी नही थी।
- उषा पन्नु
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर