आपने जो दिया हमें साथ हर पल
हमारी जिंदगी में अब कोई गम न होंगे।
आपके साथ रोशन हुई हमारी रात
अब कोई जिंदगी में मातम ना होंगे।
आप आई महक गई जिंदगी
अब कोई बहार के सिवा मौसम न होंगे।
आपसे है मोहब्बत के सफर की शुरुआत
चलेगे मंजिल पर साथ-साथ दूर ना होंगे।
कहते हैं जिंदगी है प्यार का रास्ता
सफर चलता रहेगा गमों का संगम न होंगे।
जिंदगी का सफर है जम जम
इसमें कोई रोडां या गम ना होंगे।
-पारस जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X