कुछ लोग ज़िंदगी में
किस्मत से नहीं,
किसी ख़ामोश दुआ की तरह आते हैं…
फिर धीरे-धीरे
उनकी आदत हो जाती है,
उनकी बातें सुकून बन जाती हैं,
और उनका ख़याल
दिल की सबसे ख़ूबसूरत जगह।
अजीब बात है ना…
वो पास हों तो
वक़्त कम लगता है,
दूर हों तो
हर पल उनका इंतज़ार रहता है।
और हम उनसे
कुछ कह भी नहीं पाते…
बस इतना जानते हैं—
कुछ लोग दिल में उतरते नहीं,
दिल का हिस्सा बन जाते हैं।
- साक्षी यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X