आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दोहो का संग्रह

                
                                                         
                            यह तन रज होय एक दिन, सिर धुनि रोवै लोग।
                                                                 
                            
समुझत नाहीं नर हठी, संग न जाई भोग।।
जिद न कीजे भाग्य से, जो विधि में न होय।
बार-बार माँगने पर, मिलता नहीं सो कोय।।
दगा दिया वफ़ा कहकर, छीन गई पहचान।
तन तो मेरे संग रहा, ले गई मेरा प्राण।।
प्रीत किसी से कीजिए, माँगे तन-मन-शीश।
एक बार जो हृदय बसे, छूटे नहीं वो प्रीत।।
मौन रहकर भी मौन रहा नही जाता
ग़लत को ग़लत कहा भी नही जाता
-संवादों की भूलभुलैया, उलझे मन के तार।
जीते-जी मरते यहाँ, जीवन के किरदार।।
आज प्रीत का लग गया, चारों ओर बजार।
प्रीत समझे विरला कोई, गहन प्रेम व्यवहार।।
प्रीति अगर सच्ची रहे, लाख करे जग घात।
साँस छूट सकती मगर, प्रीत न छोड़े साथ।।
प्रीत ऐसी औषधि, हरती मन का भार।
प्रीत बने जब पीर तो, कहाँ मिले उपचार।।
दिल-दिमाग की उलझनें, सुलझे बिरला कोय।
उलझ-उलझ जीवन कटे, राह न सूझे कोय।
- अनामिका गुमनाम 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
56 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर