आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने मन से बात

                
                                                         
                            आओ अपने मन से बात करें,
                                                                 
                            
और सदा खुश रहने की आज से ही शुरुआत करें।

क्या हुआ जो किसी ने कुछ कह भी दिया,
क्या हुआ जो थोड़ा सह भी लिया, क्या हुआ जो थोड़ा कम है मिला,
क्या हुआ जो थोड़ा गम है मिला,
जो दिया वहीं तो पाना है,
फिर काहे को घबराना है,
जीवन अनमोल खजाना है,
भूल कर गम अपने,
सब पर खुशियों की बरसात करें।

आओ अपने मन से बात करें,
और सदा खुश रहने की,
आज से ही शुरुआत करें।

मन को सुमन बना लेना,
दुआओं से इसे सजा लेना,
शुभ भावना रख सबके लिए,
भला करना और भुला देना,
तूफां तोहफा बन जाएगा,
गर ईश्वर को हम साथ रखें।

आओ अपने मन से बात करें,
और सदा खुश रहने की,
आज से ही शुरुआत करें।

हर मुश्किल में मुस्कुरा देना,
कभी ना  हमको रोना है,
धीरज रखना है सदा,
दिलशिकस्त कभी नहीं होना है,
इक दिन तो खुशीयां आएंगी,
मन में दृढ़ विश्वास रखें।

आओ अपने मन से बात करें,
और सदा खुश रहने की,
आज से ही शुरुआत करें।

हम रहते हैं प्रभु यादों में,
फिर कैसे कोई दुख आएगा,
गर आ भी गया भूले से,
तो क्या करके दिखलाएगा, सकारात्मक सोच से अपनी,
सुख का स्वरूप बन जाएगा।

हमें कर्म श्रेष्ठ ही करने हैं,
और सबके दुख हरने हैं,
मन में यही जज्बात रखें।

आओ अपने मन से बात करें,
और सदा खुश रहने की,
आज से ही शुरुआत करें ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर