आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खानदान की आबरू

                
                                                         
                            नज़र में सबकी जो क़ीमत मेरी ज़ुबान की है
                                                                 
                            
ये आबरू मेरे कुनबे की खानदान की है,

अभी तो पर भी मेरे ठीक से नहीं निकले,
मगर निगाह मेरे सर पे आसमान की है।

ज़हन पे उतरी है इलहाम बनके जो मेरे,
वो बात चाँद सितारों के दरमियान की है

इसीलिए तो तुझे दावत ए ख़िताब न दी,
मैं जानता था जो क़ीमत तेरे बयान की है

महक़ थी वो किसी दरवेश के पसीने की,
उमैर जिसको समझता था इत्रदान की है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर