आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जगदम्बे की सगुण मूर्ति को,हृदय बीच बैठकर। प्रेमाश्रु के गंगोदक में,भाव भक्ति से नहलाकर।

                
                                                         
                            अघ तारिणी भवहारिणी माता, पद्मासन पर राजे।
                                                                 
                            
सृष्टि को अभिनव वैभव से, माता सदा सवाजे।

माँ के पावन प्रसाद निमित,अमरादि नित ध्यावैं।
विधि हरि हर सुर नर मुनि, सब तेरे गुण गावैं।

प्रथम शैलपुत्री अम्बा का, सिद्धिदात्री नव रूप।
बरनई दुर्गा सप्तशती, माँ का दिव्य स्वरूप।

यथानाम माता जस मंगल,करतीं नित उपकार।
जो जन मन से यजन करे, भव से बेड़ा पार ।

रक्त वसन धारण करतीं माँ,दिव्य अलंकरण सोहे।
माँ का अनुपम रूप मनोहर,मन जगती का मोहे।

भाल किरीट सुशोभित उन्नत,करुणा का आगार।
सहस्रानन गा सके न महिमा, माँ का अपरंपार।

जगदम्बे की सगुण मूर्ति को,हृदय बीच बैठकर।
प्रेमाश्रु के गंगोदक में,भाव भक्ति से नहलाकर।

जगराता करता हुआ,गाऊँ मैं महिमा गान ।
कृपा करहूँ जगदम्बिके, मैं सुत तेरो नादान।
-उमा शंकर पाठक
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर