मैं उठूँ सवेरे बाँग सहारे,
फिर घर से निकलूँ झोला टाँगे,
यह नितांत धूप में तर स्वेद मैं,
तो किरणें रोकूँ हाथ अड़ाके।
हाथ बढ़ाके देखा जब,
तो जग ने नकारा आँख फेराके,
असंग, आसंग मैं हूँ कुटुंब से,
आया हूँ घर से दूर कमाने।
करूँ स्वांज सांझ को अंज आज मैं,
जैसे हो दश्त में निकुंज आज मैं,
लौह-पथ बीच में सरापों के,
केवट तलाशूँ मैं तट काज में।
फिर लौटूँ रास्ते उल्टे पाँव मैं,
चित मेरा नित मिट न जाए,
निहाल निहारूँ इस चाँद को,
जो करी आँख बंद तो कहीं खुल न पाए।...
- तनुज बंसल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X